Ranchi News: नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान आज
रांची, अगस्त 1 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को रविवार को आयोजित होने वाले नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान-2026 में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश नई दिल्ली स्थित शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग (पीएम-उषा और यूबीए) से प्राप्त पत्र के आलोक में जारी किया गया है। जारी पत्र में कहा गया है कि विश्वविद्यालय अपने-अपने परिसरों में अभियान के तहत आवश्यक कार्यक्रम आयोजित करें और केंद्र सरकार के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें। यह अभियान युवाओं में नशा मुक्ति के प्रति जागऱकता बढ़ाने और विकसित भारत के निर्माण में उनकी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- हजारीबाग में ऐतिहासिक क्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.