Ranchi News: नशा मुक्ति को लेकर विद्यार्थियों ने निकाली रैली
रांची, सितम्बर 28 -- Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। नशा मुक्ति अभियान के तहत आरोही इंटरनेशनल स्कूल आनंदी की ओर से सोमवार को जागरुकता रैली निकाली गई। रैली स्कूल परिसर से निकलकर बारीडीह चौक पहुंची। वहां से आनंदी होते हुए आईटीसी आईटी पहुंची और वापस स्कूल परिसर लौट गई। रैली में स्कूली बच्चे हाथों में नशा मुक्ति से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक करते दिखे। विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने का संदेश दिया। रैली में स्कूल की सचिव विनीता कुमारी, प्राचार्य योगेश महतो, अरुण कुमार, सुधा कुमारी, अलका रानी समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.