Ranchi News: नव नियुक्त एएनएम को दी गई टीकाकरण की जानकारी
रांची, जुलाई 22 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिल्ली में बुधवार को नव नियुक्त एएनएम के साथ साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रियंका सिन्हा ने एएनएम को टीकाकरण कार्यक्रम और उनकी जिम्मेदारियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी एएनएम को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। बैठक में टीकाकरण कार्यक्रम, वैक्सीन का रखरखाव, टीकाकरण की समय-सारणी, सुरक्षित इंजेक्शन, टीकाकरण के बाद होने वाले सामान्य प्रतिकूल प्रभाव तथा टीकाकरण से निकलने वाले कचरे के सुरक्षित निष्पादन की जानकारी दी गई। डॉ. सिन्हा ने कहा कि लोगों से बेहतर संवाद और व्यवहार के माध्यम से टीकाकरण के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। मौके पर संजीव कुमार महत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.