रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड मुख्यालय स्थित पेयजलापूर्ति विभाग परिसर में करीब सात करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई जलमीनार लोगों के लिए शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। जलमीनार से प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांवों में शुद्ध पेयजल मिलने की उम्मीद थी। लेकिन इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद विभागीय उदासीनता के कारण दुर्गा पूजा के दौरान भी बेड़ो में पिछले चार दिनों से जलापूर्ति ठप है। नवरात्र के पावन त्योहार में भी लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। प्रखंड मुख्यालय के महावीर चौक, बेड़ो बस्ती और गुमला व लोहरदगा रोड के आसपास के मोहल्लों में पानी नहीं आने से लोग परेशान हैं। महिलाओं को बाल्टी-डेगची लेकर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। पेयजल की कमी के ...