Ranchi News: नरकोपी में युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल
रांची, जुलाई 19 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। नरकोपी थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान चरनालो निवासी 23 वर्षीय बबलू भगत, पिता सुकरा भगत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 14 जुलाई की शाम आरोपी युवती को डरा-धमकाकर गांव के एक घर में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय घर में कोई नहीं था। पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद गांव में पंचायती हुई, लेकिन न्याय नहीं मिलने पर परिजनों ने 18 जुलाई को नरकोपी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। नरकोपी थाना में मामला दर्ज किया गया। एएसआई राम नगीना ने सशस्त्र बल के साथ छापेमारी कर आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.