Ranchi News: नरकोपी थाना में आठ जुलाई को लगेगा समाधान शिविर
रांची, जुलाई 5 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। नरकोपी थाना क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए आठ जुलाई को नरकोपी थाना परिसर में जन समाधान दिवस शिविर लगाया जाएगा। शिविर दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार टुडू ने बताया कि शिविर की अध्यक्षता बेड़ो डीएसपी दीपक कुमार करेंगे। इसमें स्थानीय लोग अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। शिविर में प्राप्त शिकायतों के मौके पर ही समाधान का प्रयास किया जाएगा। विशेष रूप से भूमि संबंधी मामलों का दोनों पक्षों की उपस्थिति में निपटारा करने की कोशिश होगी। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से समय पर पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराने और शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.