Ranchi News: नपं अध्यक्ष ने अनुमंडल अस्पताल की बदहाली पर जताई नाराजगी
रांची, अगस्त 16 -- Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। अनुमंडल अस्पताल बुंडू की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र उरांव ने रविवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं। अध्यक्ष ने बताया कि एनएच-33 स्थित ट्रामा सेंटर में पिछले तीन महीने से एक्स-रे मशीन खराब है। इसके कारण मरीजों को बाहर जाकर महंगे दाम पर एक्स-रे कराना पड़ रहा है। वहीं अस्पताल में डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति नहीं होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई मामलों में नर्स ही मरीजों को सलाह देने की शिकायत भी सामने आई है। नपं अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों ने अस्पताल प्रशासन को जल्द एक्स-रे मशीन दुरुस्त कराने और डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.