Ranchi News: नगर विकास सचिव से मिला चैंबर प्रतिनिधिमंडल
रांची, सितम्बर 25 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को नगर विकास विभाग के सचिव सुनील कुमार से मुलाकात की। इस दौरान जमशेदपुर के टाटा कमांड एरिया में ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट के अभाव में बिजली-पानी कनेक्शन न मिलने और पुराने भवनों का विद्युत भार बढ़ाने में आ रही समस्याएं उठाई गईं। साथ ही, बाजार टांड दुकान किराया विवाद सुलझाने के लिए समन्वय समिति बनाने, ट्रांसपोर्ट नगर का संचालन शीघ्र शुरू करने और भवन नियमितीकरण योजना की अवधि बढ़ाने का आग्रह किया गया। सचिव ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- ट्रांसपोर्ट नगर के जल्द संचालन की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.