Ranchi News: नगर निगम की सेवाएं लोगों के घर के नजदीक पहुंचाने की तैयारी
रांची, सितम्बर 29 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। नगर निगम की सेवाओं को नागरिकों के घर के नजदीक उपलब्ध कराने के लिए रांची नगर निगम शहर के पांच क्षेत्रों में अंचल कार्यालय शुरू करने जा रहा है। इन कार्यालयों का शुभारंभ दो अक्तूबर को प्रस्तावित है। निगम का कहना है कि इससे दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को नगर निगम की छोटी-छोटी सेवाओं के लिए मुख्यालय या कचहरी परिसर के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। अंचल कार्यालयों को शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। कार्यालयों में रंग-रोगन और जरूरी सिविल कार्य पूरे किए जा रहे हैं। नागरिकों की सुविधा के लिए कुर्सी-टेबल, बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। निगम कर्मियों के लिए भी आवश्यक आधारभूत व्यवस्था तैयार की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.