रांची, सितम्बर 8 -- Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। बुंडू व्यवसायिक दुकानदार संघ ने मंगलवार को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को पांच सूत्री मांग-पत्र सौंपकर नगर क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं में सुधार की मांग की। संघ ने नगर में नियमित साफ-सफाई और कचरा उठाव की व्यवस्था करने, प्रत्येक दुकान में डस्टबिन उपलब्ध कराने, बाजार क्षेत्र की खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने और त्योहारों के दौरान जिला परिषद मैदान या अन्य सरकारी खाली स्थानों पर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही नगर की प्रमुख और मुख्य सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की गई। संघ ने जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार कर प्रतिदिन नियमित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग भी की। पदाधिकारियों ने कहा कि इन समस्याओं के कारण लंबे समय से व्यापारी और आम नागरिक परेशान हैं।...