रांची, अक्टूबर 18 -- Ranchi News: पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। नवरात्रि पर नगड़ी और आसपास के गांव में मां दुर्गा की पूजा अर्चना धूमधाम से की जा रही है। नगड़ी के प्रसिद्ध प्राचीन दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पारंपरिक विधि-विधान से की जा रही है। दुर्गा मंदिर में शनिवार को नवपत्रिका आगमन के साथ सप्तमी पूजन संपन्न हुआ। पुरोहित पंकज पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। पूजा के बाद मां दुर्गा का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया। पट खुलते ही पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। यहां नववाहन पारायण महायज्ञ और रामचरित मानस का पाठ भी प्रत्येक दिन किए जा रहे हैं। साथ ही शाम में महाआरती के बाद काशी से पधारे प्रमुख कथावाचक निशिकांत जी महाराज के द्व...