Ranchi News: नगड़ी में डिक्की तोड़ आठ लाख का जेवर ले उड़े चोर
रांची, जुलाई 12 -- Ranchi News: पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाना क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी लगातार चोरों के निशाने पर हैं। रविवार सुबह अपराधियों ने दिनदहाड़े एक ज्वेलरी कारोबारी की बाइक की डिक्की तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग उड़ा लिया। वारदात नारों बाजार स्थित राधे कृष्णा ज्वेलर्स दुकान के सामने सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई। पूरी घटना कुछ ही मिनटों में हुई और आरोपी बाइक से पिस्का रेलवे फाटक की ओर फरार हो गए।
घटना का विवरण राधे कृष्णा ज्वेलर्स के संचालक अमित कुमार सोनी ने बताया कि वह रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे थे। दुकान का ताला खोलने के दौरान उन्होंने अपनी बाइक बाहर खड़ी कर दी थी। बाइक की डिक्की में एक बैग रखा था, जिसमें दुकान के करीब 60 ग्राम सोने और चार किलो चांदी के जेवरात थे। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.