रांची, सितम्बर 15 -- Ranchi News: पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। गणेश चतुर्थी पर नगड़ी में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर कई जगहों पर भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल बनाकर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। साहेर रोड स्थित एसएस सपोर्टिंग क्लब के पूजा पंडाल का उद्घाटन भाजपा नेता चुड़ामणि महतो, समाजसेवी प्रेम सागर महतो, सुरेश्वरी महतो और अभिषेक केशरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इधर, साहेर के स्वर्णरेखा चौक स्थित गणेश पूजा समिति के पंडाल में गणेश महोत्सव के दौरान 108 घंटे का हरिकीर्तन शुरू किया गया। इसका उद्घाटन राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने किया। यह भी पढ़ें- Purnia News: चम्पानगर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणपति पूजा महोत्सव शुरू मौके पर नगड़ी के पुराना बाजार टांड़ में उपकार क्लब और केश...