रांची, अगस्त 16 -- Ranchi News: नगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी प्रखंड क्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्र के सभी शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और चौक-चौराहों पर झंडोतोलन कर तिरंगे को सलामी दी गई। प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख मदुवा कच्छप, थाना परिसर में प्रभारी अभिषेक राय, केंद्रीय तसर अनुसंधान केंद्र में निदेशक डॉ. प्रतीश कुमार, प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रधानाचार्य नंद कुमार और राज्य जलछाजन प्रशिक्षण केंद्र में सीईओ पीडी सिंह ने झंडोतोलन किया। मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक घनश्याम ओझा और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बीडीओ दीपाली भगत ने झंडोतोलन किया। इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र के अन्य सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। यह भी पढ़ें- Pakur News: स्वतं...