रांची, जुलाई 8 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। बरियातू रोड स्थित पंचवटी गार्डन निवासी रजनी अग्रवाल से पुलिस बनकर दो व्यक्तियों ने सोने के कंगन की ठगी कर ली। इस संबंध में रजनी अग्रवाल ने लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़िता के अनुसार, मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे वह अपने घर से जेल मोड़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान सुमन टेंट हाउस के पास सादे कपड़ों में दो व्यक्तियों ने स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर उन्हें रोका। दोनों ने आगे एक महिला के साथ छिनतई और चाकूबाजी की घटना होने की बात कहकर सुरक्षा के नाम पर उनके लगभग दोनों सोने के कंगन उतरवाए। आरोपियों ने कंगनों को कागज में लपेटकर वापस देने का नाटक किया। करीब 10 मिनट बाद जब पीड़िता ने कागज खोला तो उसमें नकली कंगन मिले। इसके बाद उन्होंने अपने पुत्र को घटना की जानकारी दी तथा पीसीआर को स...