Ranchi News: नए पैटर्न और मॉडरेट प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को किया परेशान
रांची, नवम्बर 2 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी रांची के 101 केंद्रों पर रविवार को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) आयोजित की गई। पहले सत्र में कक्षा 6 से 8 के लिए आयोजित परीक्षा में 44,892 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जबकि दूसरे सत्र में कक्षा 1 से 5 की परीक्षा के लिए 20,862 अभ्यर्थी निबंधित थे। शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों पर सुबह 7:30 बजे से ही अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी थी। दूसरे जिलों से आए अभ्यर्थी सबसे पहले केंद्रों पर पहुंच रहे थे। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्न मॉडरेट (मध्यम) स्तर के थे और काफी घुमाकर पूछे गए थे। विशेष रूप से हिंदी, विज्ञान और कंप्यूटर विषय के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को खासा उलझाया। पहली पाली में प्रश्नों के बदले स्वरूप और घुमावदार तरीकों ने अभ्यर्थियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.