Ranchi News: नए निदेशक की नियुक्ति तक वार्ता से इनकार, खेलगांव में सड़क जाम
रांची, अक्टूबर 12 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी), रांची में प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य कुमार की मौत के बाद शुरू हुआ विरोध-प्रदर्शन सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। खेलगांव स्थित संस्थान के छात्रावास में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था में कथित लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर छात्र-छात्राएं निदेशक प्रो राजीव श्रीवास्तव के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे। विद्यार्थियों से बातचीत करने पहुंचे संस्थान के अध्यक्ष, निदेशक मंडल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एके भट्ट और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच वार्ता शुरू होने से पहले ही गतिरोध बन गया। आंदोलनकारी छात्रों ने खेलगांव सड़क जाम दिया। संस्थान प्रबंधन की ओर से उन्हें समझाने की तमाम कोशिशें विफल रहीं। यह भी पढ़ें- रांची में जेन-जी का बवाल!...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.