रांची, जुलाई 23 -- Ranchi News: रांची। गोस्सनर कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-30 के स्नातक (आर्ट्स) के नव-नामांकित छात्रों के लिए 30 जुलाई की सुबह 10:30 बजे कॉलेज ऑडिटोरियम में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रो. इंचार्ज इलानी पूर्ति ने बताया कि सभी नए विद्यार्थियों के लिए इसमें उपस्थित होना अनिवार्य है। कार्यक्रम में कॉलेज की नियमावली, सुविधाओं और दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। स्नातक कला इंचार्ज प्रो. बलबीर केरकेट्टा ने कहा कि नियमित कक्षाएं 8 अगस्त से शुरू होंगी। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: महिला कॉलेज में यूजी नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 31 तक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...