Ranchi News: नई सड़क के बजाय पुरानी सड़क के चौड़ीकरण की मांग
रांची, सितम्बर 19 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा हाई स्कूल मैदान में शनिवार को भारतमाला सड़क परियोजना एवं बेड़ो-खूंटी बाइपास सड़क के विरोध में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सुखैर उरांव ने की। ग्रामीणों ने प्रस्तावित सड़क निर्माण के लिए कृषि योग्य जमीन के अधिग्रहण की आशंका जताते हुए परियोजना का विरोध किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित सड़क बनने से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की कृषि योग्य जमीन अधिग्रहित हो जाएगी। इससे ग्रामीणों के सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो सकता है। लंबे समय से इस जमीन पर हो रही है खेतीबारी:
विरोध के कारण ग्रामीणों ने कहा कि उनके पूर्वज लंबे समय से इसी जमीन पर खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते आ रहे हैं। ऐसे में जमीन अधिग्रहण होने से उनके सामने गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाएगी। वक्ताओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.