Ranchi News: धूमधाम से मनेगा स्वामी सदानंद का जन्मोत्सव
रांची, जुलाई 30 -- Ranchi News: रांची। पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में ट्रस्ट के संस्थापक डॉ सदानंद महाराज जी का 82वां जन्मोत्सव रविवार को मनाया जाएगा। दिन के 2:30 बजे से श्रद्धा, भक्ति के साथ यह मनेगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी व प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने संयुक्त रूप से बताया कि जन्मोत्सव के अवसर पर 82 दीपोत्सव, भजन-कीर्तन, सत्संग, सेवा कार्य होगा। निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र वितरण, निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर तथा श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.