रांची, अक्टूबर 1 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। पिछले दिनों लगातार हुई बारिश के बाद धूप खिली तो हर किसी ने राहत की सांस ली। त्योहारी सीजन में मौसम के साफ होने से दुर्गा पूजा की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। मूर्तियों और पूजा पंडालों के धीके हुए निर्माण कार्य को भी गति मिलने लगी है। रांची में मूर्तिकार और कारीगर दिन-रात पंडालों को अंतिम रूप देने में तेजी से जुट गए हैं। बुधवार तक कई पूजा समितियों के पंडालों का करीब 80 प्रतिशत तक निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं, जिन पूजा पंडालों में प्रतिमाओं का निर्माण किया जा रहा है, वहां भी काम अंतिम दौर में पहुंच गया है। बारिश के कारण पिछले कई दिनों से पंडाल निर्माण का काम प्रभावित था। खुले मैदान और निर्माण स्थल पर पानी जमा होने के साथ ही बांस, कपड़ा, थर्मोकोल, प्लाई और सजावटी सामग्री के साथ काम करना ...