रांची, अक्टूबर 12 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर ब्राउन शुगर के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 24 लाख रुपये का ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के सिवान के अभिषेक तिवारी, शुभम कुमार उर्फ राजा, अंकित तिवारी और धुर्वा के रितिक राज शामिल हैं। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने स्कूटी, नौ हजार रुपए नगदी समेत अन्य चीजें भी बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि अंकित और रितिक बिहार से ब्राउन शुगर लाया था और उसे डिलेवरी करने के लिए धुर्वा सीएनजी पेट्रोल पंप के पास था। इसी क्रम में पुलिस ने आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपी सोनू तिवार...