Ranchi News: धुर्वा लाइट हाउस के 16 लाभुकों का आवास आवंटन रद्द
रांची, अक्टूबर 14 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम ने धुर्वा स्थित लाइट हाउस प्रोजेक्ट (एलएचपी) के तहत आवंटित फ्लैट की राशि जमा नहीं करने वाले 16 लाभुकों का आवास आवंटन रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में नगर निगम कार्यालय की ओर से सूचना जारी कर दी गई है। इसके अनुसार, लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत लाभुकों को आवास आवंटित किए गए थे। इसके लिए निर्धारित राशि जमा करने के संबंध में पहले भी निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद 16 लाभुकों ने अब तक पहली किस्त की राशि जमा नहीं की। इस कारण संबंधित लाभुकों का आवास आवंटन रद्द कर दिया गया। लाभुकों में दिनेश बराइक, मनोज कुमार, हेना कौसर, गणेश साव, जगदीश सिंह, मो. बाजीर आलम, पिंकी देवी मिश्रा, सुनीता देवी, बिमलेश प्रसाद सिन्हा, देबब्रत चटर्जी, साधना श्रीवास्तव, उषा देवी, कविता ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.