रांची, अक्टूबर 24 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। धुर्वा स्थित सेक्टर-दो के साईट फाइव महावीर मंदिर के निकट नवयुवक काली पूजा समिति द्वारा सात नवंबर से पांच दिवसीय भव्य काली पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। वर्ष 2003 में स्थापित इस समिति की तैयारियों को लेकर शनिवार को बैठक हुई, जिसमें सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। निधार्रित कार्यक्रम के अनुसार, सात नवंबर को प्रतिमा स्थापना से महोत्सव का शुभारंभ होगा। आठ नवंबर को विशेष धार्मिक अनुष्ठान, नौ को भव्य जागरण, दस को सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 11 नवंबर को धूमधाम से विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। संरक्षक डॉ. संजय सिंह ने इसे शक्ति व धर्मनिष्ठा का प्रतीक बताया। बैठक में अध्यक्ष मुन्ना सिंह, डॉ. धीरज सिंह, मनीष कुमार सिंह, अर्चित आनंद और संतोष गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।...