Ranchi News: धुर्वा में श्री हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र ले गए चोर
रांची, अगस्त 25 -- Ranchi News: रांची। धुर्वा बस स्टैंड स्थित श्री हनुमान मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोरों ने दानपात्र लेकर फरार हो गए। इस वारदात को चोरों ने सोमवार की रात तब अंजाम दिया, जब मंदिर में कोई नहीं था। इस संबंध में विधानसभा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात में मंदिर के मुख्य गेट में ताला लगाकर पुजारी समेत अन्य लोग अपने घर चले गए थे। अगले दिन मंगलवार की सुबह जब श्रद्धालु पुजारी पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिर पहुंचे तो देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था और वहां पर स्थापित दानपात्र गायब था। दानपात्र में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई राशि थी। घटना सूचना मिलने के बाद विधानसभा पुलिस मौके पर पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.