Ranchi News: धुर्वा में बच्चे को अगवा करने का प्रयास, केस
रांची, जुलाई 9 -- Ranchi News: रांची। जगन्नाथपुर न्यू कॉलोनी निवासी सूरज मिंज ने राजन कुमार उर्फ लादेन पर बच्चा को अगवा और मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सूरज मिंज ने लादेन के खिलाफ विधानसभा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। सूरज ने पुलिस को बताया कि जेपी मार्केट के पास एक बच्चे को उठाने का प्रयास आरोपी कर रहा था, जिसका विरोध करने पर आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर उनपर हमला कर दिया। हालांकि, वह भाग निकले। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.