रांची, सितम्बर 6 -- Ranchi News: रांची। धुर्वा सेक्टर टू मार्केट में राहुल कुमार की दुकान में घुसकर बदमाशों ने तोड़फोड़ की। पीड़ित ने अमन मिश्रा, आयुष मिश्रा व प्रकाश गुप्त समेत अन्य पर आरोप लगाते हुए जगन्नाथपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि रविवार को उनके प्रतिष्ठान में सभी बदमाश पहुंचे। इसके बाद आरोपियों ने उनकी दुकान में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...