रांची, सितम्बर 21 -- Ranchi News: रांची। जगन्नाथपुर थाने की पुलिस ने चोरी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। आरोपी अमन सिंह कटहल कोचा का रहने वाला है। मामले में धुर्वा सेक्टर टू निवासी सैयद अली कासिम फातमी ने जगन्नाथपुर थाना में आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। सैयद अली ने पुलिस को बताया कि रविवार की देर रात दो युवक उनके घर में घुसे और पाइप चोरी कर रहे थे। आवाज सुनने के बाद वह जग गए और शोर मचाया। इसके बाद एक आरोपी को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी को स्थानीय लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...