Ranchi News: धुर्वा में आधा दर्जन दुकानों में चोरी, 400 रुपए ही चोरों के हाथ लगे
रांची, सितम्बर 17 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा इलाके में मंगलवार देर रात चोरों ने एक साथ छह दुकानों को निशाना बनाया। ताले काटने की कड़ी मशक्कत के बाद चोर केवल तीन दुकानों एक मेडिकल स्टोर और दो किराना दुकानों के भीतर ही दाखिल हो सके। हालांकि, भारी नकदी की उम्मीद लगाए चोरों के हाथ महज 400 रुपये नकद और 10 व 20 रुपये के कुछ सिक्के ही लगे। घटना की जानकारी बुधवार सुबह तब हुई, जब दुकानदार पहुंचे और ताले टूटे देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानेदार अनिल तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध नाबालिग नजर आए हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। चोरी की रकम भले छोटी हो, लेकिन साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने एफएसएल टीम से फिंगरप्रिंट्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.