Ranchi News: धुर्वा बस स्टैंड के पास हटाए गए 30 से अधिक अवैध शेड
रांची, अक्टूबर 13 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। धुर्वा बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ रांची नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान सड़क, नाली और फुटपाथ तक फैले 30 से अधिक अस्थायी शेड और अन्य संरचनाओं को हटाया गया। निगम ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य यातायात को सुगम बनाना और पैदल यात्रियों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत दिलाना है। नगर निगम के मुताबिक, धुर्वा बस स्टैंड के आसपास कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों का विस्तार सड़क और फुटपाथ तक कर लिया था। इसके लिए अस्थायी शेड और दूसरी संरचनाएं बनाई गई थीं। इससे सड़क पर आवागमन बाधित हो रहा था। वहीं, फुटपाथ पर जगह नहीं मिलने के कारण पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नालियों पर अतिक्रमण से भी आम लोगों की मुश्किलें बढ़ रही थीं। इन समस्याओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.