रांची, अगस्त 2 -- Ranchi News: पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम से रविवार सुबह करीब 10 बजे एक वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान हटिया के संडे मार्केट निवासी एवं एचईसी के सेवानिवृत्त कर्मी 85 वर्षीय योगेश्वर प्रसाद के रूप में हुई। सूचना मिलने पर नगड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह कुछ लोग धुर्वा डैम के आसपास घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैरते शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना नगड़ी और धुर्वा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की सहायता से शव को बाहर निकाला。 यह भी पढ़ें...