रांची, सितम्बर 6 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा प्रखंड के डिगरी गांव में रविवार को विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बहनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों तथा मठ-मंदिरों के रखरखाव और अन्य सामाजिक कार्यों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह भी पढ़ें- हमारे इतिहास और धर्म ग्रंथों में छेड़छाड़ की गई : महेश तिवारीछुआछूत और भेदभाव के खिलाफ जागरूकता का आह्वान: कार्यक्रम में समाज में फैली...