रांची, अगस्त 13 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। धनबाद में बढ़ते वायु प्रदूषण से संबंधित जनहित याचिका पर गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट के जज कांफ्रेंस रूम में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस एमएस सोनक की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले में सभी पक्षों को सुना। सुनवाई के दौरान धनबाद के एसएसपी, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मेंबर सेक्रेटरी, बीसीसीएल के सीएमडी और धनबाद नगर आयुक्त उपस्थित थे। अदालत ने सुझाव दिया कि धनबाद में प्रदूषण की समस्या के स्थायी समाधान के लिए राज्य सरकार केंद्र सरकार के साथ बैठक कर ठोस रणनीति तैयार करे। कोर्ट ने यह भी सुझाव दिया कि धनबाद में प्रदूषण कम करने और उसकी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तैयार किया जाए। इसमें प्रदूषण की रोकथाम के लिए उठाए जाने वाले कदमों और संबंधित विभा...