रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। दीवाली और धनतेरस को लेकर रांची के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में चहल-पहल बढ़ने लगी है। ग्राहक खरीदारी के साथ टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और स्मार्टफोन के नए मॉडल, कीमतों और ऑफर की जानकारी लेने के लिए शोरूम पहुंच रहे हैं। इस बार ग्राहकों की पसंद में बड़ी स्क्रीन वाले टीवी, अधिक क्षमता वाले फ्रिज और प्रीमियम स्मार्टफोन शामिल हैं। वहीं, ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियों की ओर से ग्राहकों को आकर्षक छूट, एक्सचेंज ऑफर और आसान ईएमआई समेत कई ऑफर दे रहे हैं। टीवी में 42 से 55 इंच की स्क्रीन वाले मॉडल की मांग अधिक दिख रही है। ग्राहक स्मार्ट फीचर्स, वॉयस कमांड और एआई तकनीक से लैस टीवी के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। फ्रिज में 500 से 600 लीटर क्षमता वाले डबल डोर और साइड-बाय-साइड मॉडल पसंद किए जा रहे हैं...