रांची, अगस्त 24 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। अग्रसेन पथ के श्री श्याम मंदिर में द्वादशी पर सोमवार को श्री श्याम मंडल की ओर से विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। रंग-बिरंगे फूलों से अलंकृत मंदिर प्रांगण में सुबह दैनिक पूजन के बाद आरती हुई। इसके पश्चात खाटू नरेश को खीर-चूरमा का भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। सुशीला देवी पसारी, चन्द्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, आनंद पसारी, श्रुति पसारी, निकिता बाजोरिया सहित अन्य सदस्यों ने श्री गणेश पूजन में हिस्सा लिया। विकास पाढ़िया, प्रदीप अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, प्रमोद बागड़िया, अरुण धानुका, नितेश लाखोटिया, सुमित पोद्दार उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...