रांची, सितम्बर 28 -- Ranchi News: पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी प्रखंड के केसारो गांव चौक से चिपरा गांव जाने वाली ग्रामीण सड़क का करीब दो माह पूर्व लाखों रुपये की लागत से पक्कीकरण कराया गया था। पक्कीकरण के दो माह बाद ही सड़क जगह-जगह उखड़ने और गड्ढे होने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के महज दो माह के भीतर सड़क कई जगह से क्षतिग्रस्त होने लगी है। इससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने के बाद उन्हें आवागमन की समस्या दूर होने की उम्मीद थी, लेकिन कुछ ही दिनों में सड़क की स्थिति खराब होने लगी। उनका आरोप है कि निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। सड़क की खराब स्थिति से ग्रामीणों के साथ किसानों को भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क खराब होने से नगड़ी और आसपास क...