Ranchi News: दो बाइक की आमने-सामने से टक्कर, दो युवक घायल
रांची, सितम्बर 4 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। गेतलसूद-बिसा मार्ग में बलौरा के समीप शुक्रवार शाम करीब छह बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बिसा नयाटोली निवासी 26 वर्षीय जयवीर लोहरा और बेंती निवासी 22 वर्षीय दिनेश मुंडा शामिल हैं। बताया गया कि दुर्घटना में जयवीर लोहरा का बायां पैर टूट गया, जबकि दिनेश मुंडा के शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार और बिसा उपमुखिया संजय भोगता मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार जयवीर अपनी बाइक से गेतलसूद साप्ताहिक हाट जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही दिनेश की बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.