रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: रांची। शहर की घनी आबादी वाले इलाकों में रहने वाले 7 लाख से अधिक लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले दो दिनों से जारी पेयजल का संकट सोमवार से खत्म हो जाएगा। पीएचईडी द्वारा मुख्य राइजिंग पाइपलाइन बदलने का काम रविवार देर शाम पूरा कर लिया गया है, जिसके बाद बूटी जलागार से नियमित आपूर्ति शुरू की जा रही है। दो सौ मीटर पाइप बदला गया : विभाग की ओर से शनिवार और रविवार को रुक्का जलशोधन केंद्र से जुड़ी मुख्य राइजिंग पाइपलाइन के 200 मीटर हिस्से को बदलने का काम युद्धस्तर पर किया गया। रविवार की शाम काम पूरा होते ही रुक्का प्लांट से बूटी सम्प को पानी भेजने का काम शुरू कर दिया गया। सोमवार को बूटी सम्प से दिनभर अलग-अलग समय पर शहर के मुख्य मार्गों और मुहल्लों में पानी की आपूर्ति की जाएगी。

टाउन लाइन से जुड़े इलाके कांटाटोली, ...