Ranchi News: दो दिनों से हो रही बारिश से रातू में जनजीवन अस्त-व्यस्त
रांची, अगस्त 18 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने रातू और आसपास के क्षेत्रों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण रातू का डेली मार्केट और साप्ताहिक हाट पूरी तरह सूना रहा। न किसान पहुंचे और न ही खरीदार। क्षेत्र की कई सड़कें जलमग्न होने के कारण स्थानीय लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। हुरहुरी सड़क, फेटा, झखराटांड़ नीचे मोहल्ला, टेंडरके सरना टोली, एतवार बाजार रोड, प्रखंड मुख्यालय जाने वाली सड़क और रातू-ठाकुरगांव सड़क पूरी तरह जलमग्न हैं। गोविंदनगर में पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति और भी खराब है। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी जलजमाव के कारण परेशानी हो रही है। बारिश का असर अखबार वितरण पर भी पड़ा। रानी बगीचा रोड नंबर एक और काठीटांड़ चौक में डेढ़ फीट तक पानी जमा हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.