Ranchi News: दो ट्रकों में लदा 80 टन अवैध कोयला जब्त, चालक गिरफ्तार
रांची, अक्टूबर 7 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। क्षेत्र में अवैध कोयला तस्करी और परिवहन के खिलाफ मंगलवार रात सीआईएसएफ एनके एरिया और पिपरवार की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों में लदा करीब 80 टन अवैध कोयला जब्त किया। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईएसएफ कमांडेंट अमित कुमार के निर्देश पर उप कमांडेंट दिनेश कुमार, सहायक कमांडेंट हर्ष लावण्या, इंस्पेक्टर संतोष बिंझा, इंस्पेक्टर अजित सोरेन और इंस्पेक्टर राजीव शर्मा की टीम ने हेन्दगीर-पतरातू मार्ग पर करीब दो किमी पीछा करने के बाद बुढ़मू थाना क्षेत्र के बींजा पुल के पास दोनों ट्रकों को पकड़ा। सीआईएसएफ को देखते ही ट्रक संख्या जेएच 01डी 7373 का चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कोयला तस्करों के खिलाफ सीआईएसएफ की छापेमारी वहीं दूसरे ट्रक जेएच 02 बीएस 4921...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.