Ranchi News: दो घंटे की मूसलाधार बारिश में ही डूबीं सड़कें, लोग रहे परेशान
रांची, अगस्त 4 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी में मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे शुरू हुई मूलसलाधार बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख इलाके व सड़कें जलमग्न हो गईं। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं से जहां सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। वहीं, नालियां जाम होने से सड़कों पर गंदा काला पानी भर गया। करीब दो घंटे की बारिश में कोकर, लालपुर, रांची रेलवे स्टेशन, एचबी रोड, कांटाटोली, कचहरी मार्ग, सेवा सदन रोड, कांटाटोली फ्लाईओवर समेत अन्य इलाकों में जलजमाव से सबसे अधिक लोग परेशान हुए। रांची रेलवे स्टेशन परिसर में जलजमाव के कारण आने-जाने वाले यात्रियों को खासी मुसीबत का सामना करना पड़ा। वहीं, कांटाटोली फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड़ में घुटने तक पानी जमा होने से पैदल राहगीरों के साथ दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को भी काफी दिक्कत हुई।
जलजमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.