रांची, नवम्बर 6 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। विश्व हिन्दू परिषद (झारखंड-बिहार) के क्षेत्र मंत्री डॉ. वीरेंद्र साहू ने सरना समाज की नेत्री निशा कुमारी भगत के असामयिक निधन पर शोक जताया है। उन्होंने इसे सनातन समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि वह धर्मांतरण और डिलिस्टिंग के खिलाफ सामाजिक आयोजनों में सक्रिय रहती थीं। कहा, प्रशासनिक अकर्मण्यता के कारण निशा ने अपनी जीवन लीला समाप्त की। उन्होंने मामले में सभी दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और कठोर सजा की मांग की। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सरना धर्म व आदिवासी अधिकारों की प्रखर आवाज थीं निशा भगत यह भी पढ़ें- झारखंड में आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की खुदकुशी, पुलिस-प्रशासन पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...