Ranchi News: दैनिक उपयोग की वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण
रांची, अगस्त 4 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। जशपुरिया बीएड कॉलेज, बीसा परिसर में मंगलवार को कम लागत में दैनिक उपयोग की वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सहकार भारती के राष्ट्रीय कार्यालय प्रमुख सह भारत आर्थिक स्वावलंबन प्रमुख लक्ष्मण पात्र, प्रदेश महामंत्री धनंजय सिंह और मंत्री राकेश चौधरी ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान फिनाइल, हैंडवॉश, ग्लास क्लीनर, कार वॉश समेत 10 दैनिक उपयोग की वस्तुओं को कम लागत में तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही गोबर से मोबाइल रेडिएशन चिप बनाने की विधि की भी जानकारी दी गई। कॉलेज के चेयरमैन जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि यह प्रशिक्षण ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने, स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने और आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: अगरबत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.