रांची, अक्टूबर 10 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश कार्यालय में ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक प्रदेश अध्यक्ष मनोज महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान मुख्य रूप से ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद अमरपाल मौर्य उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता, पिछड़े वर्गों के सशक्तीकरण और जनसेवा के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस दौरान आगामी चुनावों के मद्देनजर ओबीसी समाज के बीच संगठन को मजबूत बनाने और जनसमर्थन बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौर्य ने कहा कि कांग्रेस आज भी देशहित की बजाय परिवार की चिंता में ही लगी हुई है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां धर्म और जाति के नाम पर लोगों को गुमराह करने का...