Ranchi News: देशभक्ति गीतों से उर्सुलाइन की छात्राओं ने बांधा समां
रांची, अगस्त 8 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। शहर के उर्सुलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स मिडिल स्कूल में शनिवार को देशभक्ति गीत-संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व प्राचार्या सिस्टर प्रिसिल्ला, सिस्टर ओलिव, सिस्टर पुनित सिबा एवं प्राचार्या सिस्टर सलोमी मरांडी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर केजी से छठी कक्षा तक की छात्राओं के बीच देशभक्ति गीत-संगीत प्रतियोगिता आयोजित हुई। छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य और संगीत की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। उनकी आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शक दीर्घा में बैठी छात्राओं को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर छात्राओं ने ऐ मेरे वतन के लोगों..., सारे जहां से अच्छा, हिंदोस्तां हमारा.. वंदे मातरम्, मेरा रंग दे बसंती चोला. ये द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.