Ranchi News: देशप्रिय क्लब में गीतों भरी शाम आठ को
रांची, अगस्त 1 -- Ranchi News: रांची। रिद्म म्यूजिक ग्रुप की ओर से आठ अगस्त को शाम छह बजे से थड़पखना में देशप्रिय क्लब एंड लाइब्रेरी में पार्श्व गायक किशोर कुमार के जन्मदिन पर समारोह का आयोजन किया जाएगा। संगठन की ओर से बताया गया कि गीतों भरी शाम कार्यक्रम में संगठन से जुड़े कई गायक गीत और नगमें प्रस्तुत कर किशोर दा के जन्मदिन पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इससे पूर्व सिने अभिनेता व गायक किशोर कुमार के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ कार्यक्रम आरंभ होगा। समारोह में शहर के कई गायक, संगीतकार और युवा समेत अन्य लोग शामिल होंगे। संगठन के शुभाषीश चटर्जी ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.