रांची, अगस्त 9 -- Ranchi News: पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। दलादिली टीओपी क्षेत्र के लालगुटूवा गांव स्थित देवी मंडप में शनिवार रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर में रखी दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली और फरार हो गए। रविवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने दान पेटी का ताला टूटा पाया। पेटी खोलने पर उसमें रखे रुपये गायब मिले। घटना की जानकारी फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने दलादिली टीओपी प्रभारी से मामले की जांच कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...