Ranchi News: देवी गुड़ी में जयकारों से गूंजी खूंटी, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उमड़े श्रद्धालु
रांची, जुलाई 8 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। शहर की आराध्य ग्राम देवी के रूप में प्रसिद्ध सार्वजनिक दुर्गा मंदिर (देवी गुड़ी) में बुधवार को तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन मां काली एवं भगवान बजरंगबली की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के बीच संपन्न हुए इस धार्मिक आयोजन के बाद मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए तो दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लग गई। पूरे मंदिर परिसर में जय माता दी और बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। छह जुलाई से शुरू हुए इस तीन दिवसीय अनुष्ठान का समापन हवन, विशेष पूजा-अर्चना और बनारस से आए आचार्यों द्वारा गंगा आरती के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने मां काली और संकटमोचक भगवान हनुमान के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं जिले की खुशहाली की कामना की। मंदिर के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.