Ranchi News: देर रात पुलिस ने बार में मारा छापा, डीजे को कराया बंद
रांची, जुलाई 26 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। बरियातू थाना क्षेत्र में होटल रमाडा के प्रथम तल पर संचालित ग्रुव क्लब एंड लाउंज में शनिवार देर रात निर्धारित समय के बाद डीजे संचालन और शराब परोसने का मामला सामने आया। हालांकि मामले की जानकारी मिलने के बाद बरियातू पुलिस की टीम ने डीजे को बंद करा दिया। बताया जाता है कि होटल में इवेंट कंपनी की ओर से अंडर अरेस्ट नामक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान न्यायालय एवं जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। निर्धारित समय के बाद भी शराब परोसी जा रही थी। मौके पर बड़ी संख्या में युवक-युवतियों की मौजूदगी और वाहनों की लंबी कतार भी लगी हुई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि होटल के समीप आर्मी कैंप और घनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.