रांची, अक्टूबर 21 -- लालपुर में रेड सैंड बोआ का रेस्क्यू Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के लालपुर इलाके से दुर्लभ सांप को रेस्क्यू किया गया। लालपुर पुलिस और वन विभाग की टीम ने हरियाणा के एक युवक के पास से सांप बरामद किया है। दरअसल, लालपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को रोका था। पुलिस को देखकर दो लोग मौके से फरार हो गए, जबकि एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। उसकी तलाशी लेने पर झोले से दुर्लभ प्रजाति का रेड सैंड बोआ सांप बरामद किया गया। इसके बाद लालपुर पुलिस ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन विभाग मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान टीलू के रूप में हुई है। वह हरियाणा के सोनीपत ...